निजी स्कूल की 22 वर्षीय शिक्षिका ने की खुदकुशी , सुसाइड नोट में चार लोगों पर लगाया यह आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निजी स्कूल की 22 वर्षीय शिक्षिका ने की खुदकुशी , सुसाइड नोट में चार लोगों पर लगाया यह आरोप
शुजालपुर 09 अगस्त 2023 - इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह चार लोगों से परेशान होकर जान दे रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। मर्ग कायम कर जांच में लिया। अंबिका बाजार, सिंधी धर्मशाला के पास किराए के मकान में रहने वाले राजू ओझा की बेटी दीपाली ओझा एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

रविवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद बेटी को इलाज के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शिक्षिका ने 4 युवकों के नाम लिखते अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें बताया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक युवती ने सुसाइड नोट के अनुसार इन 4 लोगों को परिवार ने रुपए उधार दिए थे, लेकिन वे रुपए देने की जगह युवती के परिवार को डरा धमका रहे थे। इसी डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करना लिखते हुए युवती ने बताया कि एक युवक ने पापा से कहा कि उसे एक बाइक फाइनेंस कराकर दे दें। उसकी किस्त और डाउन पेमेंट वह देगा।

अब वह युवक गाड़ी लेकर गायब हो गया है। गाड़ी की किस्त भी उनके परिवार को भरना पड़ रही है। इससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मृतिका परिवार में इकलौती बेटी थी।

पुलिस ने युवती की मृत्यु पर अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। जितेंद्र वर्मा का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे परिजनों के बयान लेने के बाद उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH