भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेत्री सना खान अचानक हुई लापता , परिजनों ने सना के पति पर लगाया गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेत्री सना खान अचानक हुई लापता , परिजनों ने सना के पति पर लगाया गंभीर आरोप
जबलपुर 08 अगस्त 2023 -  महाराष्ट्र भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की नेत्री सना खान जबलपुर आकर लापता हो गई हैं। मंगलवार को सना के स्वजन उन्हें तलाशने पहुंचे और गोराबाजार पुलिस से हत्या की आशंका जताई। पुलिस को अब तक सना का कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार नागपुर के मानकापुर इलाके में रहने वाली सना खान ने छह महीने पहले बिलहरी निवासी ढ़ाबा संचालक अमित साहू (पप्पू) से विवाह किया था। 01 अगस्त को वह अपनी मां को सूचना देकर जबलपुर के लिए निकली थीं। 02 अगस्त को सना ने रिश्तेदार इमरान को फोन कर जबलपुर पहुंचने की जानकारी दी। इसी दिन शाम को उन्होंने दोबारा इमरान से फोन पर बात कर अमित साहू द्वारा मारपीट करने की बात कही।

इमरान ने यह जानकारी सना की मां मेहरुन्निसा को दी मेहरुन्निसा ने सना से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके तीनों मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद उन्होंने ढ़ाबा संचालक अमित साहू को फोन किया। टालमटोल के बाद अमित ने बताया कि विवाद के बाद सना अकेले घर से निकल गई थीं। वह कहां गईं, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं।

मंगलवार को सना के भाई मोसिन, मोबिन खान स्वजन के साथ गोराबाजार थाने पहुंचे, जहां आरोप लगाया कि अमित ने उनकी बहन की हत्या कर शव को हिरण नदी में फेंक दिया है। पुलिस अमित के बिलहरी स्थित घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने कुछ CCTV फुटेज भी जब्त किए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। 

इस मामले में जबलपुर कैंट के CSP तुषार सिंह ने बताया कि नागपुर निवासी सना खान उर्फ हिना के स्वजन गोराबाजार थाने पहुंचे थे जहां बताया कि सना लापता है। उन्होंने नागपुर में सना की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH