छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज गैंगरेप कांड के दो फरार आरोपी उत्तरप्रदेश और झारखंड से गिरफ्तार

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सनसनीखेज गैंगरेप कांड के दो फरार आरोपी उत्तरप्रदेश और झारखंड से गिरफ्तार
बलरामपुर 08 अगस्त 2023 - पहाड़ी कोरवा किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं उसके साथी से 20 हजार रुपये डरा धमका कर लूटने के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश व झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। 

बता देें कि इस मामले में पांचों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। पुलिस अधीक्षक डा़ लाल उमेद सिंह ने लापरवाही बरतने के कारण एक ASI सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। इस टीम ने 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर में दर्शन के लिए एक युवक के साथ आई पहाड़ी कोरवा लड़की के साथ आरोपितों ने मितगई वन वाटिका के समीप सामूहिक दुष्कर्म किया और युवक को डरा धमका 20 हजार रुपए भी लूट लिए थे। 

पुलिस अधीक्षक डा़ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को हिरासत में लिया था। रात में आरोपित शंकर सोनी एवं हसनैन अंसारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे । फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित टीम ने शंकर सोनी पिता नंदू सोनी उम्र 36 वर्ष को उत्तर प्रदेश के बभनी से गिरफ्तार किया वहीं दूसरे आरोपित हसनैन अंसारी उर्फ मिट्ठू पिता अलाउद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष रामानुजगंज को झारखंड के रेहला से गिरफ्तार किया गया। 

दोनों आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी में रामानुजगंज थाना प्रभारी संतलाल आयाम , प्रधान आरक्षक अतुल दुबे ,अनिल पटेल आरक्षक अजेश पाल और संदीप रोहित सक्रिय रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH