राहुल गांधी को वापस मिला 12, तुगलक लेन बंगला , जल्द होंगे शिफ्ट

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राहुल गांधी को वापस मिला 12, तुगलक लेन बंगला , जल्द होंगे शिफ्ट
नई दिल्ली 08 अगस्त 2023 - कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सांसदी फिर मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कल लोकसभा सचिवालय ने सदस्यता बहाल करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इसके बाद राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'अयोग्य सांसद' की जगह 'संसद सदस्य' लिखा है। सवाल यह था कि अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल ने जो दिल्ली वाला बंगला छोड़ा था, क्या उन्हें वापस मिलेगा? आज कन्फर्म हो गया कि राहुल को पुराना बंगला फिर मिल गया है। 

राहुल कल यानी 7 अगस्त को लोकसभा में गए थे और आज दिल्ली में उन्हें पुराना सरकारी घर फिर मिल गया। रूल के तहत सांसदों को दिल्ली में घर मिलता है। 2005 से ही राष्ट्रीय राजधानी में राहुल का आधिकारिक पता 12, तुगलक लेन बंगला रहा है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि लोकसभा की हाउसिंग कमेटी से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने संपर्क किया था और राहुल गांधी को पुराना बंगला फिर से आवंटित करने का आग्रह किया था।

हाउसिंग कमेटी ने कहा था कि इस बारे में रूल स्पष्ट है। राहुल गांधी को घर के लिए फिर से अप्लाई करना होगा। इसके बाद ही उन्हें यह घर (12 तुगलक लेन) मिल सकता है। कांग्रेस नेता के लिए अच्छी बात यह थी कि अभी पुराना घर किसी दूसरे को आवंटित नहीं हुआ था। 

ऐसे में उन्हें पुराना घर फिर मिलने की पूरी संभावना थी। 22 अप्रैल को राहुल ने यह घर खाली कर दिया था। इससे एक महीने पहले उन पर मोदी सरनेम मामले में दोषसिद्ध हुआ था और कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। दो साल या उससे अधिक सजा मिलने पर संसद सदस्य अयोग्य हो जाते हैं। इसके बाद सांसद को अधिकतम एक महीने के भीतर सरकारी घर छोड़ना होता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH