करोड़पति निकला स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का बाबू , लोकायुक्‍त के छापे में मिली दस करोड़ की संपत्ति

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
करोड़पति निकला स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का बाबू , लोकायुक्‍त के छापे में मिली दस करोड़ की संपत्ति
भोपाल 08 अगस्त 2023 - लोकायुक्त भोपाल ने मंगलवार को दो जिलों में एक साथ कार्रवाई की है लोकायुक्त के निशाने पर इस बार स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी रहा। लोकायुक्त ने राजगढ़ अस्पताल में स्टोर कीपर रह चुके अशफाक अली नामक शख्‍स के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस की अभी तक कार्रवाई में दस करोड़ रुपये की संपत्ति मिलने का दावा किया जा रहा है।

एसपी लोकायुक्त मनु व्यास ने बताया कि विदिशा के लटेरी निवासी अशफाक अली जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप पर पदस्थ रहा है, उसके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

अभी तक की जांच में अशफाक अली, उसके पुत्र जीशान अली, शारिक अली, पुत्री हिना कौसर और पत्नी रशीदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों के क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं। इनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए हैं। अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही है।

लोकायुक्‍त भोपाल की दो टीमों द्वारा मंगलवार को अशफाक अली के ग्रीन वैली कालोनी भोपाल स्थित मकान तथा लटेरी स्थित मकान पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। अभी तक की कार्रवाई पर लटेरी में चार भवन, एक 14000 वर्ग फीट पर निर्माणाधीन शापिंग कंपलेक्स तथा लगभग एक एकड़ जमीन पर करीब 25 सौ वर्ग फीट का आलीशान मकान बनाए जाने की जानकारी मिली है।

आरोपित द्वारा लटेरी में मुश्‍ताक मंजिल नाम से एक तीन मंजिला भवन भी बनवाया गया है। इसमें निजी स्कूल किराए पर संचालित किया जा रहा है। भोपाल स्थित मकान में सर्च के दौरान काफी मात्रा में नकदी प्राप्त हुई है, जिसकी गिनती अभी की जा रही है। सोने-चांदी के जेवरात, कीमती घड़ियां और घरेलू उपयोग के कीमती सामान मिले हैं, जिनकी सूची तैयार की जा रही है।

अभी तक की जांच और सर्च कार्रवाई के दौरान आरोपी अशफाक अली और उनके परिजनों के नाम पर लगभग 10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति उजागर होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH