IMD ने मौषम को लेकर जारी किया ताजा UPDATE , जाने कैसा रहेगा 08 और 09 अगस्त को मौषम

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
IMD ने मौषम को लेकर जारी किया ताजा UPDATE , जाने कैसा रहेगा 08 और 09 अगस्त को मौषम
नई दिल्ली 08 अगस्त 2023 - भारत में हो रही भारी बारिश के बाद कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, और इस संकेत के साथ, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना कम है और लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 और 9 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज (8 अगस्त) पश्चिम बंगाल में, जबकि आज और कल (9 अगस्त) सिक्किम में हल्की से व्यापक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आईएमडी ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम और दक्षिण भारत में अगले 2-3 दिनों तक कम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना कम बताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। मौसम केंद्र ने अनुमान लगाया है कि आज (8 अगस्त) अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे पहले सोमवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH