छात्रावास से 21 पेटी शराब जप्त , शिक्षक पर लगा शराब बेचने का आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छात्रावास से 21 पेटी शराब जप्त , शिक्षक पर लगा शराब बेचने का आरोप
खरगोन 07 अगस्त 2023 - जिले की महेश्वर तहसील में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले और उसी स्कूल के सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास में रहने वाले शिक्षक के कमरे से 21 पेटी अवैध शराब आबकारी टीम ने जब्त की है। कार्रवाई के बाद आरोपित शिक्षक को जेल भेज दिया है। बता दें कि आबकारी विभाग को छात्रावास से अवैध मदिरा बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

रविवार को कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश में महेश्वर पुलिस और आबकारी विभाग ने टीम बनाकर छात्रावास में कार्रवाई की। निरीक्षण में पाया कि शिक्षक सागर पुत्र पोपटराव सस्ते निवासी सतारा (महाराष्ट्र) ने अपने पलंग के नीचे शराब की 21 पेटियां छिपा रखी थीं, जिसे जब्त कर लिया गया है।

आरोप है कि शिक्षक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यह अवैध कारोबार चला रहा था। साथ ही विभाग ने एक साथी के पास से एक कार जिससे वह मदिरा मंगवाते थे, भी जब्त की है।

इधर निजी स्कूल व छात्रावास के मालिक शंकर पाटीदार ने बताया कि हमें भी इस घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद इसका पता चला है। वैसे उक्त शिक्षक 2016 से उनकी स्कूल में पढ़ा रहे हैं और छात्रावास में रहते हैं, लेकिन इससे पहले इस तरह की कोई घटना सुनने में नहीं आई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH