परिचित से मिलने नोएडा आई युवती से पूर्व परिचित ने फ्लैट में किया दुष्कर्म ,,

क्राइम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
परिचित से मिलने नोएडा आई युवती से पूर्व परिचित ने फ्लैट में किया दुष्कर्म ,,
नोएडा 26 अगस्त 2020 - उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल्‍ली की युवती से रेप का मामला सामने आया है जानकारी के मुुुताबिक युवती अपने पूर्व परिचित से मिलने के लिए दिल्‍ली से नोएडा आई थी. युवक इस युवती को अपने फ्लैट ले गया, जहां पहले से मौजूद दो लोग बाहर चले गए इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ अश्‍लील हरकत शुरू कर दी. पीड़िता के अनुसार जब उसने आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो उसने मारपीट की और बलात्कार किया।

यह वाक्या उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 73 स्थित का है, जहां एक फ्लैट में एक व्यक्ति ने दिल्ली से आई युवती के साथ रेप किया. घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने पहले दिल्ली के थाना कालकाजी में दर्ज कराई, जहां से यह मामला स्थानांतरित होकर जांच के लिए शुक्रवार को यहां आया. 

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के कालकाजी की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि पिछले माह वह अपने पूर्व परिचित मंजीत सिंह से मिलने दिल्ली से नोएडा आई थी. मंजीत उसे लेकर सेक्टर 73 स्थित एक फ्लैट पर ले कर गया, जहां पहले से दो लोग मौजूद थे. 

एसीपी बताया कि पीड़िता के अनुसार जैसे ही मनजीत उसे लेकर फ्लैट पर गया, वहां मौजूद लोग चले गए. थोड़ी देर बाद ही मनजीत ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. जब पीड़िता ने मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया.

सहायक पुलिस आयुक्त सिंह ने बताया कि युवती उस दिन डर गई थी. वह अपने घर दिल्ली चली गई. उसके बाद उसने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दिल्ली के थाना कालकाजी में दर्ज कराई. दिल्ली पुलिस ने इस मामले को नोएडा का पाया और जांच के लिए नोएडा भेजा. शुक्रवार की देर रात को नोएडा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसीपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH