छत्तीसगढ़ - संसदीय सचिव व विधायक से नाराज पंच मोबाईल टावर पर चढ़ा , दी खुदकुशी की धमकी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संसदीय सचिव व विधायक से नाराज पंच मोबाईल टावर पर चढ़ा , दी खुदकुशी की धमकी
बिलासपुर 05 अगस्त 2023 - बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा में एक गांव का पंच अपने वार्ड में सड़क ना बनने से नाराज होकर मोबाइल टावर में चढ़ गया। और आत्महत्या करने की बात करने लगा। पंच का कहना है की संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने गांव में सड़क बनवाने का वादा किया था। इसके लिए फंड भी पास हो गया था। बावजूद उसके आज तक सड़क नहीं बना है। जिसके लिए वह दोषी हैं। सड़क न बनने पर गांव के लोग उसे व सरपंच को दोषी समझ रहे है। 

तखतपुर ब्लाक के देवरीखुर्द गांव के वार्ड क्रमांक 9 का पंच जयशंकर चौबे कल शुक्रवार को बेजा कब्जा हटाने की मांग को लेकर तखतपुर गया था। वापस लौट कर वह शाम पांच बजे गांव में लगे मोबाइल टावर की ऊंचाई में चढ़ गया। वह टावर की ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या की बात करने लगा जिसके चलते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

 ग्रामीणों ने इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी जिस पर तखतपुर थाना प्रभारी एस आर साहू मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को समझाइश देकर नीचे उतरने की बात कही पर युवक अधिकारियों को बुलाने और तत्काल सड़क निर्माण शुरू करवाने की बात कहता रहा। युवक को जल्द ही काम शुरू करवाने का आश्वासन देकर किसी तरह टावर से नीचे उतारा गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

नीचे उतारने के बाद पंच ने बताया कि गांव में विकास नहीं होने पर गांव वाले उसे और सरपंच को दोषी मानते हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग उन्हें गाली देते है। जबकि सरपंच का भी कोई दोष नहीं है। जिसने यह सड़क पास करवाई है। और जिसके पास फंड है, दोष उसका है। इसके लिए मैं दोषी क्षेत्रीय विधायक को मानता हूं उनका वादा है फिर भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ। 

पंच ने कहा कि मैं खुद भी कांग्रेसी हूं और हर साल कांग्रेस को ही वोट देता हूं पर अब ऐसे में हम कैसे वोट दें। हम लोग विधायक रश्मि सिंह मैडम से मिले थे, उन्होंने आठ लाख रुपए सड़क निर्माण के लिए पास किया था। इसके लिए मार्च में हमारे गांव में सेटअप भी लगा था, पर निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही 2 दिन में सेटअप हटा लिया गया। गांव वाले हमें दोषी मानते हैं पर हमारे पास ऑप्शन नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH