बड़ी खबर - भाजपा विधायक के बेटे पर पुलिस ने रखा 10 हजार का ईनाम

मध्य प्रदेश , 05-08-2023 8:55:31 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - भाजपा विधायक के बेटे पर पुलिस ने रखा 10 हजार का ईनाम
सिंगरौली 05 अगस्त 2023 - सिंगरौली के भाजपा विधायक राम लल्लू के बेटे विवेक वैश्य पर पुलिस अधीक्षक ने 10,000 का इनाम घोषित किया गया है। 2 दिन पहले विधायक पुत्र ने एक आदिवासी युवक पर गोली चलाई थी। तब से लगातार वह फरार है। पुलिस टीम गठित कर धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।

गुरुवार को सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के आरोपित सिंगरौली विधायक पुत्र को ढूंढने पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेगी। इधर कांग्रेसी घटना को लेकर धरना प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा। आदिवासी युवक पर गोली चलने को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे हैं।

बता दें कि घटना के बाद देर रात से ही मोरवा पहुंचे पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सायबर सेल एवं अन्य तकनीकी जानकारी की सहारा लिया जा रहा है शुक्रवार की शाम बूढ़ी माई रोड में मामूली विवाद को लेकर चली गोली सूर्य प्रकाश खैरवार पिता दरोगा राम खैरवार 34 वर्ष को लग गई थी। उसे दाहिने हाथ में गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु केन्द्रीय अस्पताल हालत गंभीर देख जहां के बाद उसका इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है।

घायल सूर्य प्रकाश ने बताया कि अपने घर से सब्जी एवं किराना का सामान लेने जा रहा था रास्ते में भाई आदित्य खैरवार एवं राहुल खैरवार से दीपक पनिका वाद विवाद कर रहे थे। तब उसने जाकर बीच बचाव करने की कोशिश की। उसी समय अचानक गोली चली जो उसके दाहिने हाथ में लगी। तब उसने विवाद के स्थान पर खड़ी कार के तरफ देखा तो विवेक वैश्य अपने कार में बैठे हुए थे। 

अपने हाथ में छोटी बंदूक नुमा कुछ लिया था जो घटना के बाद वहां से भाग निकला। उसी समय किसी ने विवेक के कार का सीसा भी तोड़ दिया था। पुलिस ने विवेक वैश्य समेत 2 अन्य के विरूद्ध धारा 307, IPC 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH