बड़ी खबर - बरगी डेम के 19 गेट खोले गए , निचली बस्तियों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - बरगी डेम के 19 गेट खोले गए , निचली बस्तियों में अलर्ट जारी
जबलपुर 04 अगस्त 2023 - जबलपुर , मंडला और आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से नर्मदा नदी में बना बरगी बांध लबालब हो चुका है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बरगी बांध प्रबंधन ने खेले गए गेटों की संख्या बढ़ा दी है। गुरुवार रात 8 बजे जहां 15 गेट खोले गए थे तो शुक्रवार काे बांध के चार गेट और खोल दिए गए। 

इस तरह से बांध के 19 गेट खोले जा चुके हैं। इस वजह से नर्मदा के सभी निचले घाटों पर तेजी से पानी बढ़ रहा है। बांध के जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार पानी गिर रहा है, इसलिए बांध से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में बढ़ोत्तरी संभावित है। प्रशासन ने इसके बाद नर्मदा नदी के तटीय जिलों व घाटों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने 15 गेट गुरूवार को खोल गए थे, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार की सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 422 मीटर को पार कर गया। जिसके चलते सुबह 10 बजे बांध के दो और गेट खोल दिए गए। बावजूद इसके मंडला-डिंडोरी में हो रही बरसात के चलते बांध में पानी की आवक में बढ़ोत्तरी दिखाई पड़ती रही, लिहाजा शाम चार बजे बांध के दो गेटों को और खोल दिया गया।

बरगी बांध नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बरगी बांध के 21 गेट में से 11 गेट चार मीटर खोले गए हैं। जबकि चार गेट साढ़े तीन मीटर, दो गेट तीन मीटर और दो गेट एक-एक मीटर खोले गए हैं। इन सभी गेटों से कुल 9528 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध प्रबंधन के मुताबिक छोड़े जा रहे पानी की मात्रा बढ़ाए जाने से गौरीघाट, तिलवारा घाट, लमेहटा घाट, भेड़ाघाट सहित नर्मदा के सभी तटों पर जलस्तर बढ़ सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH