अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर फिजिकल टेस्‍ट की तैयारी कर रहे दो युवक नदी में डूबे , तलाश जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर फिजिकल टेस्‍ट की तैयारी कर रहे दो युवक नदी में डूबे , तलाश जारी
टीकमगढ़ 04 अगस्त 2023 - अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर फिजिकल के लिए अभ्यास कर रहे दो युवक जमडार नदी में डूब गए हैं। नदी का बहाव तेज होने के चलते दोनों ही युवकों को डूबते देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।

डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक लापता है। शुक्रवार को सुबह सात बजे घटना होने के बाद करीब 11 बजे एक शव को निकालने में पुलिस और SDRF की टीम ने सफलता प्राप्त की है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि नदी का बहाव काफी तेज है, ऐसे में रेस्क्यू के दौरान दिक्कत आ रहीं हैं। नाव की मदद से नदी के कुंड में चारों ओर तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह टीकमगढ़ से 20-25 युवाओं के साथ दौड़ते हुए कुंडेश्वर पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के लिए नदी में नहाने लगे और इस दौरान आदेश विश्वकर्मा (19) निवासी हरपुरा थाना जतारा गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए विकास यादव (18) निवासी कुर्राई कूद गया। 

जब दोनों डूबने लगे, तो धर्मेंद्र ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। धर्मेंद्र खुद डूबने से बाल-बाल बचा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने SDRF की मदद से आदेश के शव को बाहर निकाला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH