मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजाराम वरठे 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 05-08-2023 12:21:22 AM
Anil Tamboli
मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजाराम वरठे 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
जबलपुर 04 अगस्त 2023 - मंडला जिले के नैनपुर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजाराम वरठे जबलपुर में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं। लोकायुक्त द्वारा उन्हें हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 के सामने रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने की है जिसमें उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े , निरीक्षक स्वप्निल दास एवं दल के अन्य सदस्य शामिल थे।

नगर पालिका CMO हाईकोर्ट के किसी काम से जबलपुर आए थे, और उन्होंने यहीं पर आवेदक को रिश्वत लेने के लिए बुला लिया था। हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 पर जैसे ही CMO ने रिश्वत के 15 हजार रुपये लिए तभी लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार CMO ने मंडला जिले के नैनपुर में रहने वाले ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर से उनकी अमानत राशि और रुके हुए बिल को जारी करवाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

आवेदक द्वारा की गई शिकायत की जांच लोकायुक्त ने की और शिकायत सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को CMO राजाराम वरठे जब जबलपुर आए तो उन्हें ट्रैप करने की रणनीति बनाई गई  , CMO ने राजेंद्र सिंह ठाकुर को फोन लगाकर हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 पर रिश्वत के रुपये लेकर बुलाया था। शुक्रवार की दोपहर जैसे ही राजेंद्र सिंह ठाकुर ने CMO राजाराम को रिश्वत के 15 हजार रुपये दिए तभी लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लोकायुक्त पुलिस सर्किट हाउस 2 में लेकर गई है, वहां पर आगे की कार्यवाही जारी है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH