छत्तीसगढ़ - प्रेमी से नाराज होकर विवाहित प्रेमिका चढ़ी हाईटेंशन टावर पर , घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी से नाराज होकर विवाहित प्रेमिका चढ़ी हाईटेंशन टावर पर , घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा
GPM 04 अगस्त 2023 - गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोडगार गांव में एक अजीब मामला देखने को मिला। यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। वही उसे मनाने और उतारने के लिए उसका साथी युवक भी टावर में चढ गया। टावर पर ही लगभग आधे घंटे की आपसी बातचीत के बाद महिला युवक के साथ टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। मामला प्रेम प्रसंग का है, पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की है।

मिली जानकारी अनुसार अनीता भैना गौरेला के नेवरी नवापारा की बताई जा रही है अनीता शादीशुदा है उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। लेकिन वह अपने पति से काफी साल पहले से ही अलग रह रही थी। पति से अलग होने के बाद मुकेश के साथ उसका अफेयर चल रहा था।
वह दो दिन पहले पेंड्रा के कोडगार गांव में युवक मुकेश भैना के घर पहुंची थी। युवती दो दिनो तक मुकेश के साथ ही रह रही थी।

गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद महिला खेत में हाईटेंशन के टावर में चढ गई। हाईटेंशन टावर पर महिला को चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच मुकेश भी टावर पर चढ़ गया और उसे नीचे उतारने की कोशिश में लगातार बात करता रहा, काफी देर बातचीत के बाद दोनों टावर से नीचे आए। ग्रामीणों की सूचना पर पेंड्रा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को पूछताछ के लिए पेंड्रा थाना लेकर आई।

पेंड्रा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि हाईटेंशन टावर में विद्युत प्रवाह लगातार जारी था, लेकिन राहत की बात ये है कि कोई हादसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ की गई है। मामूली विवाद में महिला ने ऐसा कदम उठा लिया था। अब उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH