प्रेमी ने नदी में लगाई छलांग तो प्रेमिका ने खाया जहर , प्रेमी की तलाश जारी , प्रेमिका हॉस्पिटल में भर्ती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी ने नदी में लगाई छलांग तो प्रेमिका ने खाया जहर , प्रेमी की तलाश जारी , प्रेमिका हॉस्पिटल में भर्ती
उज्जैन 03 अगस्त 2023 - प्रेम प्रसंग के चलते नृसिंह घाट पुल से बुधवार रात को एक युवक शिप्रा नदी में कूद गया। इसकी जानकारी लगने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार देर शाम तक पुलिस व गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे। मगर उसका पता नहीं चला।

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर निवासी यश सिसोदिया दवा बाजार की मेडिकल एजेंसी पर काम करता है। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे दुकान से निकल गया था। रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसे फोन किया था। इस दौरान उसने बहन से ठीक से बात नहीं की और फोन रख दिया।

फोन बंद आने पर परिवार के लोग परेशान हो गए और नीलगंगा थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। वहीं यश के दोस्त सौरभ के पास एक युवती ने फोन कर कहा था कि यश आत्महत्या करने के लिए नदी जा रहा है। इस पर उसका दोस्त तलाशते हुए नृसिंह घाट पुल पहुंचा तो वहां उसकी बाइक खड़ी मिली।

पुल पर मौजूद दो युवकों ने उसे बताया कि एक युवक यहां से नदी में कूदा है। जिसके बाद स्वजन व पुलिस को सूचना दी गई थी। देर रात तक गोताखोरों ने उसकी तलाश की, गुरुवार को भी देर शाम तक युवक का पता नहीं चला।

यश के दोस्त सौरभ ने जब युवती को बताया कि यश नदी में कूद गया है तो युवती ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल यश को शक था कि युवती किसी अन्य युवक से भी बात करती है इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH