एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से दहला जांजगीर चाम्पा जिला , मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल

जांजगीर चाम्पा , 03-08-2023 2:51:58 PM
Anil Tamboli
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से दहला जांजगीर चाम्पा जिला , मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल
जांजगीर 03 अगस्त 2023 -  जांजगीर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां सनकी शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर फरार हो गया। बताया जा रहा हैं कि रात के वक्त जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी आरोपी ने पत्नी और मासूम बच्चों पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या करने के बाद रात को ही फरार हो गया। घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही हैं। लेकिन घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार की देर शाम हुई, जिसके बाद पुलिस ने देर रात 2 बजें के लगभग हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात जांजगीर जिला के बलौदा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम देवरी में देसराज कश्यप का परिवार निवास करता हैं। देसराज के घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चें थे, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां थी। सोमवार की रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। इसी दौरान देसराज कश्यप ने फावड़े से अपनी पत्नी मोंगरा बाई उम्र 40 वर्ष और बेटी पूजा उर्फ कल्याणी उम्र 16 वर्ष , भाग्य लक्ष्मी उर्फ पीहू उम्र 10 वर्ष , याचना उम्र 06 वर्ष के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पूरे परिवार की हत्या के बाद आरोपी शख्स रात को ही घर के दरवाजे को बाहर से सटा कर फरार हो गया। दूसरे दिन शाम के वक्त पड़ोसी के घर में कुछ मेहमान आये थे।

जब वो लोग देवराज के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे तो घटना के करीब 18 घंटे बाद इस हत्याकांड की जानकारी सामने आयी। घर में खून से लतपथ लाश देखने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। इसके बाद देर शाम ही जांजगीर एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर में सभी की मौत के बाद से देवराज कश्यत के लापता होने पर पुलिस को हत्या का शक पहले ही उस पर हो गया था। पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर देवराज की तलाश शुरू की गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की देर रात आरोपी देवराज कश्यप को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH