छत्तीसगढ़ - खुले में पेशाब करने से मना करने पर पालिका कर्मी की पिटाई , दोनो पक्ष पँहुचे थाने

धमतरी , 03-08-2023 4:35:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खुले में पेशाब करने से मना करने पर पालिका कर्मी की पिटाई , दोनो पक्ष पँहुचे थाने
धमतरी 02 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बस स्टैंड के पास पेशाब करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंच गए। थाना में गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के कर्मचारी श्यामू सोना , गोविंद पात्रे और कुश नायक ODF प्लस के दौरान ड्यूटी कर रहे थे, तभी धमतरी शहर के रिसाईपारा पूर्व निवासी मो.शाहिल खान और मुदस्तर खान दोनों बस स्टैंड के पास स्थित आशियाना होटल के पास खुले में पेशाब कर रहे थे।

दोनों को निगम कर्मचारियों ने पेशाब करने से मना किया तो गाली गलौज और मारपीट में उतारू हो गए। लाठी डंडा और लोहे से मारपीट किया है। जिससे निगम कर्मचारी घायल हो गए हैं। इससे आक्रोशित निगम के अधिकारी कर्मचारी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में बड़ी संख्या में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।

दूसरी ओर मो. शाहिल खान व मुदस्तर खान अपने साथ निगम कर्मचारियों द्वारा लाठी, चाकू लेकर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने बड़ी संख्या में अपने पहचान वालों के साथ सिटी कोतवाली थाना में पहुंचे हुए हैं। दोनों पक्षों की उपस्थिति से थाना में गहमा - गहमी का माहौल रहा।

माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने से बाहर निकाल कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस निगम के घायल कर्मचारियों को मुलाहिजा कराने जिला अस्पताल ले गई है। फिलहाल सिटी कोतवाली थाना के बाहर दोनों पक्षों की जमावड़ा बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH