छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , पति की हत्या कर लाश के सामने पत्नी के साथ किया रेप

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , पति की हत्या कर लाश के सामने पत्नी के साथ किया रेप
अंबिकापुर 02 अगस्त 2023 - अंबिकापुर शहर में सोमवार की रात ऐसी वारदात हुई, जिसने सभी का दिल दहला दिया. पति की हत्या के बाद उसके शव के सामने ही आरोपी ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, जशपुर के टांगरबहरी का निवासी सुखलाल मजदूरी का काम करता था. वह अपनी पत्नी के साथ दर्रीपारा अग्रसेन भवन के पास निर्माणाधीन मकान में झुग्गी बनाकर रहता था. सोमवार सुबह मृतक की पत्नी ने  हत्या की जानकारी पुलिस को दी. हत्या की जानकारी मिलने के बाद मणिपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई।

इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई तब उसने आरोपी के बारे में पुलिस को जानकारी दी पीड़िता ने बताया कि सोमवार रात 12.30 बजे मृतक के साथ कबाड़ चुनने का काम करने वाला कार्तिक उसकी झुग्गी में आया था. इस दौरान कार्तिक और उसके पति सुखलाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा. विवाद में कार्तिक ने पास रखे डंडे से सुखलाल पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी कार्तिक ने हत्या करने के बाद सुखलाल की पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी. कार्तिक यहीं नहीं रुका, उसने सुखलाल की पत्नी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

इस मामले में अम्बिकापुर के ASP विवेक शुक्ला ने बताया की आरोपी युवक कार्तिक को हिरासत में लिया है. आरोपी ने मृतक के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया और विवाद के दौरान डंडे से पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया है।

ईस हत्याकांड में विवाद किस वजह से हुआ ये अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है. हत्या के बाद पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना कई तरह के संदेह को जन्म देता है, जिसकी तफ्तीश में अंबिकापुर पुलिस जुटी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH