छत्तीसगढ़ - बस चालक आधी रात में 07 यात्रियों को घने जंगल मे उतार कर हुआ फरार , थाने में हुई शिकायत

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बस चालक आधी रात में 07 यात्रियों को घने जंगल मे उतार कर हुआ फरार , थाने में हुई शिकायत
दंतेवाड़ा 02 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बस चालक की मनमानी का मामला सामने आया है। मामला दंतेवाड़ा जिले के भांसी इलाके का है, जहां बस ड्राइवर ने आधी रात घने जंगल के बीच में ही यात्रियों को बस से उतार दिया। यात्रियों ने पूरी रात जंगल के बीच गुजारी। इसके बाद दूसरी बस से गंतव्‍य तक पहुंचे। बस ड्राइवर की मनमानी से नाराज यात्रियों ने दंतेवाड़ा थाना में इसकी शिकायत की है। दंतेवाड़ा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह मामला मंगलवार रात की है। महिंद्रा ट्रेवल्स की बस रायपुर से दंतेवाड़ा के बीच चलती है। मंगलवार को भी अपने तय समय से बस रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुई। यात्रियों की शिकायत के अनुसार चालक ने झूठ बोलकर दंतेवाड़ा से आगे बचेली तक के यात्रियों को भी बस में बैठा लिया। लेकिन बीच रास्‍ते में चालक ने यात्रियों को बताया कि बचेली के लिए उन्‍हें दूसरी बस पर सवार होना होगा।

इस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। यात्रियों ने बताया कि चालक ने रायपुर से बचेली तक के लिए किराया लिया है, लेकिन अब दंतेवाड़ा तक ही छोड़ने की बात कह रहा है। विरोध जताने पर चालक ने यात्रियों को बीच रास्‍ते में बस से उतारने की धमकी देने लगा।

जब यात्रियों ने बचेली तक जाने के लिए दिए अतिरिक्‍त किराए को वापस मांगा तो इस पर चालक भड़क गया और बदसलूकी करने लगा। इतना ही नहीं चालक ने भांसी के घने जंगलों में ही बुजुर्ग महिला सहित सात यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया। इस इलाके में नक्सलियों और जंगली जानवरों का डर हमेशा रहता है, लेकिन बस चालक यात्रियों की जान की परवाह किए बगैर आगे बढ़ गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH