जांजगीर चाम्पा - पति ने मेहनत मजदूरी कर पत्नी को दिलाई सरकारी नौकरी , नौकरी लगते ही प्रेमी के साथ हुई फरार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पति ने मेहनत मजदूरी कर पत्नी को दिलाई सरकारी नौकरी , नौकरी लगते ही प्रेमी के साथ हुई फरार
जांजगीर चाम्पा 02 जुलाई 2023 - प्यार में जीने मरने की कसमें खाने वाली प्रेमिका बेवफा निकली। जिस युवक से प्यार किया, उसी से प्रेम विवाह करने और दोनों के दो बच्चे होने के बाद एक नाबालिग लड़के के प्यार में इतनी पागल हो गई कि वह अपने पति और दोनों बच्चों को छोड़कर नाबालिग प्रेमी के साथ घर से भाग गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के चर्चित SDM ज्योति मोर्य के मामले की पुनरावृत्ति करता है। पीड़ित पति ने अब पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर और एसपी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

प्रेमी पति का नाम अरूण कुमार बंजारे है, जो नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव का रहने वाला है। अरूण बंजारे ने बताया कि गांव की ही एक लड़की से उसकी आंखे लड़ी और दोनों की प्यार परवान चढ़ने लगा। आखिरकार दोनों ने वर्ष 2010 मे शादी कर ली। दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी हुई। घर की माली हालत खराब थी। अरूण बंजारे मजदूरी कर किसी तरह परिवार की गाड़ी खींच रहा था। 

पत्नी अनिता कक्षा नवमीं तक पढ़ी लिखी थी। इसलिए अरूण ने अपनी पत्नी को नौकरी के लिए प्रेरित किया और 2016 में उसे आंगनबाडी सहायिका के पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए एढ़ी चोटी का जोर लगा दिया। अनिता आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में काम करने लगी। तब धीरे धीरे घर की माली हालत सुधरने लगी। 

पत्नी की नौकरी के बदौलत वो इतने सक्षम हो गए कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने लगे। इसी बीच अनिता को किसी नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। अनिता उसके प्यार में इतना पागल हो गई कि उसे अपने घर परिवार की भी चिंता नहीं रही। आखिरकार वह बीते 21 जुलाई को ड्यूटी जाने के नाम से निकली और फिर वापस लौटकर नहीं आई। 

और वह पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के के साथ रहने लगी। अरूण बंजारे ने अपनी पत्नी को वापस लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने अपने कलेजे के टूकड़े बच्चों को भी नकारकर घर वापस आने से इंकार कर दिया है। इस घटना ने देश के चर्चित SDM ज्योति मौर्य के मामले को फिर से ताजा कर दिया। 

पीड़ित पति ने कलेक्टर व एसपी से गुहार लगाते हुए कहा है कि जिस लड़के के साथ उसकी पत्नी गई है, वह नाबालिग है। इस मामले में अरूण बंजारे ने कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH