शिक्षकों की शर्मनाक करतूत , छात्रों से रुपए वसूल कर स्कूल में किया मुर्गा-शराब पार्टी , VIDEO हुआ वायरल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षकों की शर्मनाक करतूत , छात्रों से रुपए वसूल कर स्कूल में किया मुर्गा-शराब पार्टी , VIDEO हुआ वायरल
बुरहानपुर 01 जुलाई 2023 - बुरहानपुर जिले के सोनुद गांव में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक शाला में शिक्षकों का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जो विभाग के साथ ही पूरे सिस्टम को कठघरे में खड़ा करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में स्कूल के प्रधान पाठक और दो शिक्षक स्कूल में ही मुर्गा - शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के मुताबिक शुक्रवार को शिक्षकों ने कुछ विद्यार्थियों को प्रवेश देने के बदले बतौर रिश्वत मुर्गा मंगाया और दोपहर पौने तीन बजे ही स्कूल की छुट्टी कर दी। इसके बाद स्कूल के मध्याह्न भोजन कक्ष में ही मुर्गे को पकाया गया और वहीं पर शिक्षकों ने मुर्गा - शराब पार्टी कर डाली। इंटरनेट मीडिया पर पार्टी और छात्राओं के बयान वाले वीडियो बहु प्रसारित होने के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल तक मामला पहुंचा तो उन्होंने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा है कि इस तरह शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने नहीं दिया जा सकता। संबंधित शिक्षकों को निलंबित कर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में नवल राठौर स्कूल के प्रधान पाठक हैं और अरुण पंधारे व सिख राम पवार शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं।

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओ और ग्रामीण पवन पवार सहित अन्य लोगों ने बताया कि कथित शिक्षक अक्सर शराब पीकर ही स्कूल पहुंचते हैं और विद्यार्थियों के साथ गाली गलौज भी करते हैं। इनके न तो स्कूल आने का कोई समय निर्धारित है और न जाने का समय तय है। ग्रामीणों ने कई बार शिक्षकों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे किसी की नहीं सुनते। गांव के लोगों ने ऐसे शराबी शिक्षकों को तत्काल हटाने और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH