गर्लफ्रैंड के ब्लैकमेलिंग से तंग आ कर भाजपा नेता के बेटे ने गोली मार कर की खुदकुशी

मध्य प्रदेश , 01-08-2023 6:56:26 PM
Anil Tamboli
गर्लफ्रैंड के ब्लैकमेलिंग से तंग आ कर भाजपा नेता के बेटे ने गोली मार कर की खुदकुशी
ग्वालियर 01 अगस्त 2023 - भाजपा नेता बंटी सोलंकी के बेटे हर्षवर्धन सोलंकी ने अपनी गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। उसने खुद को अवैध पिस्टल से गोली मार ली थी। उसकी गर्लफ्रेंड ही उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांग रही थी। इससे त्रस्त होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में अब सिरोल थाना पुलिस ने आरोपित युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दे कि सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत विंडसर हिल्स हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले भाजपा नेता बंटी सोलंकी के 22 वर्षीय बेटे हर्षवर्धन सोलंकी ने 01 जून को अपने ही घर में अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में शुरू से ही थाटीपुर इलाके में रहने वाली अंशिका शर्मा का नाम सामने आ रहा था। वह हर्षवर्धन की गर्लफ्रेंड थी। 

कुछ देर पहले फोन पर बात भी हुई थी। उसके मिस्ड काल भी मोबाइल पर हैं। इसके बाद हर्षवर्धन की मां कुसुम सोलंकी ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने इस युवती का नाम लिखते हुए बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था- अंशिका ने उसे मरने के लिए मजबूर किया। वह गिड़गिड़ाता रहा, रोता रहा, लेकिन वह धमकाती रही। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। 

इसके बाद इस मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही थी। स्वजनों ने भी पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। शिकायती आवेदन की जांच के बाद इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH