जांजगीर चाम्पा - गोबर ने लगाया चार पंचायत सचिव की नौकरी को दांव पर , जाने क्या है मामला

जांजगीर चाम्पा , 01-08-2023 5:59:16 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - गोबर ने लगाया चार पंचायत सचिव की नौकरी को दांव पर , जाने क्या है मामला
जांजगीर चाम्पा 01 अगस्त 2023 - जांजगीर जिला पंचायत CEO ने 4 पंचायत सचिवों पर निलंबन की गाज गिरायी हैं। बताया जा रहा हैं कि शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के कार्य में भारी अनियमितता सामने आयी थी। जिस पर लापरवाह चारो पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब नही मिलने के बाद जिला पंचायत CEO ने चारों सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। वहीं जिला पंचायत CEO की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि इस जनपद क्षेत्र के कर्रा , नयापारा ,चौराभांठा और सिऊड़ में पदस्थ चार पंचायत सचिव उत्तम गोयल , प्रबोधनी राठौर , बुधराम कश्यप और श्यामलाल प्रधान द्वारा गोबर खरीदी के कार्य में बड़ें पैमाने पर अनियमितता बरती गयी थी। शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायत CEO डाॅ.ज्योति पटेल ने लापरवाह पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था।

इसके बाद चारों पंचायत सचिवों से संतोषजनक जवाब नही मिलने पर जिला पंचायत CEO ने दोषी सचिवों के खिलाफ एक्शन लेते हुए निलंबन का आदेश जारी किया हैं। बताया जा रहा हैं कि गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण पूर्व में भी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। वहीं अब गोबर खरीदी कार्य में लापरवाही और समय रहते गोबर खरीदी कार्य में प्रगति नहीं लाने पर चार पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत CEO के इस एक्शन के बाद कार्य में लापरवाही और मनमानी करने वाले पंचायत सचिवों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH