10 साल पहले मर चुकी शिक्षिका को इनकमटैक्स विभाग ने भेजा साढ़े सात करोड़ का नोटिस

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
10 साल पहले मर चुकी शिक्षिका को इनकमटैक्स विभाग ने भेजा साढ़े सात करोड़ का नोटिस
बैतूल 31 जुलाई 2023 - आयकर विभाग ने 10 वर्ष पहले दिवंगत हुई शिक्षिका के नाम से 07 करोड़ 55 लाख 69 हजार 30 रुपये का नोटिस जारी किया है। शिक्षिका के बेटे ने मां के दस्तावेजों का गलत उपयोग कर धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जांच की मांग की है।

बडोरा निवासी पवन सोनी ने बताया कि उनकी मां उषा सोनी पाथाखेड़ा के सरकारी स्कूल में पदस्थ थीं। 20 नवंबर 2013 को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। 26 जुलाई को स्व. उषा सोनी के नाम पर स्वजनों को आयकर विभाग का नोटिस मिला। नोटिस मिलने से हैरान परेशान स्वजनों ने आयकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि यह टैक्स वर्ष 2017 - 18 का है।

इसके लिए पहले नोटिस भेजे गए थे, लेकिन जवाब नहीं आने पर अब घर पर नोटिस भेजा गया। जो टैक्स बाकी बताया गया है उस पर पेनाल्टी और ब्याज के बाद साढ़े सात करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। पवन ने बताया कि जो दस्तावेज मिले हैं, उससे पता चला है कि कोई नेचुरल कास्टिंग कंपनी है, जिसने स्क्रैप बेचा है।

इस लेनदेन में उनकी मां के पेन कार्ड का उपयोग किया गया है। यह कंपनी पंजाब की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि दो मामले सामने आए हैं। इस संबंध में आयकर विभाग से भी जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि इसके पहले बैतूल में एक दुकान में काम करने वाले नितिन जैन को भी सवा करोड़ रुपये का आयकर बाकी होने का नोटिस आया था। इसकी शिकायत भी गंज थाने में की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH