पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत के बाद अब ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला , खुदकुशी या साजिश पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत के बाद अब ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला , खुदकुशी या साजिश पुलिस जाँच में जुटी
रायसेन 31 जुलाई 2023 - बरेली - उदयपुरा से तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता भगवत सिंह पटेल 28 जुलाई की रात अपने घर में मृत मिले थे। पुलिस उनकी मौत की अभी गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई है कि सोमवार को उनके ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला है।

ड्राइवर की जेब से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गहरी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

28 जुलाई को जिस रात भागवत सिंह पटेल घर में मृत पाए गए थे, उस रात उनका ड्राइवर बिहारी लाल केवट भी उनके निवास पर था। पूर्व विधायक पटेल की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की जांच में पुलिस ने ड्राइवर बिहारी लाल से भी पूछताछ की थी।

ड्राइवर बिहारीलाल केवट पिपरिया गांव का रहने वाला था, जो सोमवार को ग्राम मांगरोल के पास बबूल के एक पेड़ से लगे फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी मिली है, जो पूर्व विधायक के एक रिश्तेदार की बताई जा रही है।

इधर, एसपी विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि मृतक ड्राइवर की जेब से एक सुसाइड नोट और बहुत सारे कागज भी मिले हैं, उसमें क्या लिखा है अभी पुलिस ने नहीं पढ़ा है। हमने सभी कागजों को तुरंत सील बंद कर दिया है। पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद कागजों की जांच करेंगे। फिलहाल CCTV कैमरे देखे जा रहे हैं। मंगलवार को ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम भोपाल में होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH