चुनावी रंजिश के चलते जनपद सदस्य ( BDC ) की गोली मार कर हत्या , गांव में भारी संख्या पुलिस बल मौजूद ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चुनावी रंजिश के चलते जनपद सदस्य ( BDC ) की गोली मार कर हत्या , गांव में भारी संख्या पुलिस बल मौजूद ,,
आजमगढ़ 25 अगस्त 2020 - उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार रात एक जनपद सदस्य ( BDC ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के निजामाबाद थाना के तहत आने वाले नेवादा गांव की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक रात में घर लौट रहे जनपद सदस्य सुरेंद्र यादव की नेवादा चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

हत्या की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग चुके अपराधियों की तीन मोटरसाइकिलों में आग लगा दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों ने मौके से घायल अवस्था में पड़े सुरेंद्र यादव को सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. लेकिन जनपद सदस्य मौके पर ही मौत हो गई थी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालात को देखते हुए गांव में काफी संख्या मे पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं. मौके पर पहुंचे आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने बताया कि हत्या के पीछे जमीनी और चुनावी रंजिश बताई जा रही है. हत्या के आरोपी भी नेवादा गांव के ही रहने वाले हैं. 

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों ने पहले ही ऐलान किया था कि वो सुरेंद्र यादव उर्फ नाटे को गोली मार देंगे. जैसे ही हम लोग इस बात को लेकर अलर्ट होते देर रात नवादा चौक पर घेरकर उन्हें गोली मार दी गई.

परिजनों की मांग है कि हत्या करने वाले आरोपियों पर पुलिस कठोर कार्रवाई करे. गांव वालों का कहना है कि जमीनी विवाद पहले से चल रहा था. प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सुरेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई. 

आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने बताया कि यह सोमवार रात लगभग 9:00 बजे की बात है. दो पक्षों में पहले लड़ाई-झगड़ा हुआ. फायरिंग हुई जिसमें यह घटना हुई. इसमें जनपद सदस्य ( BDC ) सुरेंद्र यादव की मौत हो गई. घटना का कारण जमीनी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई है. बहुत जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे. डीआईजी ने बताया, ‘हत्या का कारण प्रधानी का चुनाव है. गांव के दुर्गेश तिवारी भी प्रधानी का चुनाव लड़ने जा रहा था. उसका भी हाथ हो सकता है. पहले इन लोगों ने कहा था कि हम नाटे को गोली मार देंगे यह बात आज ही पता चली.’
चुनावी रंजिश के चलते जनपद सदस्य ( BDC ) की गोली मार कर हत्या , गांव में भारी संख्या पुलिस बल मौजूद ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH