RTI से कोरोना संबंधी जानकारी मांगना पड़ा भारी , स्वास्थ्य विभाग ने थमाया 40 हजार पन्नो का जवाब

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
RTI से कोरोना संबंधी जानकारी मांगना पड़ा भारी , स्वास्थ्य विभाग ने थमाया 40 हजार पन्नो का जवाब
इंदौर 31 जुलाई 2023 - कोरोना संबंधी जानकारी RTI में मांगने पर एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग से 40 हजार पन्नों का जवाब मिला। इसे ले जाने के लिए उसे XUV गाड़ी लेकर आना पड़ा दरअसल महू निवासी धर्मेंद्र शुक्ला ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के पास RTI याचिका दायर कर कोविड-19 महामारी अवधि के दौरान दवाओं , उपकरणों और संबंधित सामग्रियों की खरीद से संबंधित निविदाओं और बिलों के भुगतान का विवरण मांगा था। इसे लेने के लिए वे शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे।

यहां जब वह अपनी गाड़ी में दस्तावेज लेकर जा रहे थे, तो उन्हें हर कोई देखता ही रह गया। गाड़ी में ड्राइवर सीट के अलावा और कोई सीट खाली नहीं थी। खास बात है कि उन्हें इसके लिए भुगतान भी नहीं करना पड़ा, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने उनकी याचिका का एक महीने के भीतर जवाब नहीं दिया था।

इस पर धर्मेंद्र शुक्ला ने अपील की। इसके बाद प्रथम अपीलीय अधिकारी डा. शरद गुप्ता ने याचिका स्वीकार कर निर्देश दिया कि उन्हें जानकारी मुफ्त में दी जाए। धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि 40 हजार से अधिक पन्ने की जानकारी मिली है। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना काल में जो खरीददारी की गई है।

उसके बिल और वाउचर की जानकारी है। तीन माह पहले जानकारी मांगी थी, लेकिन विभाग द्वारा पहले जानकारी देने से इन्कार कर दिया था। मुझे आशंका है कि कोरोना काल में जो सामग्री खरीदी गई है, उसमें बड़ा घोटाला हुआ है। कोरोना काल में 01 लाख रुपये से अधिक राशि की सामग्री खरीदने के लिए टेंडर जारी करने थे, लेकिन विभाग ने जारी नहीं किए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH