16 साल की नाबालिग को बंधक बना कर चार दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार ,,

बिहार , 25-08-2020 1:40:25 PM
Anil Tamboli
16 साल की नाबालिग को बंधक बना कर चार दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार ,,
सासाराम 25 अगस्त 2020 - बिहार के रोहतास जिले के चेनारी में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दो मनचलों ने 16 साल की लड़की को अगवा कर लिया और उसे एक मकान में कैद कर चार दिन तक दरिंदगी की. यह घटना 18 अगस्त की है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की सिलाई सीखने जा रही थी. इस दौरान दो युवकों ने उसे अपनी बाइक पर जबरन बिठा लिया और उसे सासाराम ले गए. यहां किराए के मकान में आरोपियों ने पीड़िता को चार दिन तक बंद रखा और उसके साथ रेप किया.

पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में 22 अगस्त को चेनारी थाना में शिकायत की. पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई में अपहृत लड़की को रिहा करवाया. साथ ही आरोपी दोनों युवकों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने सासाराम सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया है. पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है. यहां तक कि पीड़ित लड़की को भी मीडिया से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है.

मेडिकल जांच करने वाली डॉक्टर ने की रेप की पुष्टि

पीड़िता का मेडिकल जांच करने वाली डॉक्टर नीतू कुमारी ने लड़की के साथ रेप की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि पीड़िता ने उन्हें पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने बताया कि लड़की के साथ रेप हुआ है, जो मेडिकल रिपोर्ट में भी स्पष्ट आएगा.

रेप के आरोपी दोनों युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी युवक के साथ उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. चेनारी थाना में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार पीड़ित लड़की को लेकर मेडिकल जांच कराने सदर अस्पताल पहुंचे. इस दौरान सवाल पूछने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया. उन्होंने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि विशेष जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ही दे पाएंगे.

इस दौरान जब मीडिया ने पीड़िता का बयान लेना चाहा तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. बताया जा रहा है कि गरीब परिवार से होने के कारण पीड़ित लड़की के परिजन काफी सहमे हुए हैं. पुलिस के सामने वो भी मीडियाकर्मियों से कुछ भी बोलने से बचते रहे है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH