पुलिस लाईन के बैरक की छत ढही , तीन पुलिस कर्मी छत के नीचे दबे एक की मौत , जांच का आदेश जारी ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस लाईन के बैरक की छत ढही , तीन पुलिस कर्मी छत के नीचे दबे एक की मौत , जांच का आदेश जारी ,,
कानपुर 25 अगस्त 2020 - कानपुर पुलिस लाइन में सोमवार की रात लगभग नौ बजे के करीब एक बैरक की छत गिर गई. इसमें तीन सिपाही दब गए. इनमें एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

घटना की सूचना पाते ही मौके पर अधिकारी और कई थानों की पुलिस पहुंच गई. आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इनमें से एक सिपाही अरविंद की मौत हो गई है, जबकि दो घायलों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

कानपुर के एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया, ‘हमारे तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया. हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. मुआवजा दिया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा. बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है. हादसे की जांच होगी.’ 

असल में, जब बैरक की छत गिरी तभी सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से वापस आकर बैरक में आराम कर रहे थे, तभी अचानक बैरक की छत भरभरा कर गिर गई. इस दौरान वहां चीख पुकार मच गई. बैरक गिरने से चारों तरफ धुंध ही धुंध छा गया. तकरीबन पांच मिनट के बाद जब देखा गया तो लगभग बीस फिट की स्लेप नीचे गिर चुकी थी. वहीं स्लेप के नीचे कई पुलिसकर्मी दबे हुए थे. 

जिसके बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया . ताजा जानकारी मिलने तक मलबे में फंसे एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि दो घायलों को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

कानपुर के एडीजी जे एन सिंह ने कहा कि बैरक की छत गिर गई है जिसमें तीन सिपाही घायल हैं. एक गंभीर है. सबको भर्ती कराया गया है, मलबा हटाने का काम पूरा हो गया है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH