मजदूर को आयकर विभाग ने थमाया सवा करोड़ का नोटिस , पीड़ित ने पुलिस को दी चौकाने वाली जानकारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मजदूर को आयकर विभाग ने थमाया सवा करोड़ का नोटिस , पीड़ित ने पुलिस को दी चौकाने वाली जानकारी
बैतूल 29 जुलाई 2023 - मप्र में बैतूल के विनोबा वार्ड में मजदूरी करने वाले नितिन जैन को आयकर विभाग ने सवा करोड़ रुपये का नोटिस थमाया है। इससे हैरान-परेशान नितिन ने आयकर अधिकारियों से मिलकर हकीकत भी बताई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है। इसके बाद उसने गंज थाना पहुंचकर पुलिस से जांच की मांग की है। नितिन ने बताया कि आयकर नोटिस में उसके नाम एक करोड़ 25 लाख 84 हजार 800 रुपये की राशि का टैक्स बकाया होने का उल्लेख किया गया है।

नोटिस देखने के बाद उसने आयकर सलाहकारों को जानकारी दी और फार्म 26 (एएस) निकाला गया तो पता चला कि तमिलनाडु के कुटलम में सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड में उसके नाम का बैंक खाता संचालित हो रहा है। इस खाते में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है और इसी वजह से आयकर द्वारा बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में वर्ष 2015 में आयकर जमा न करने का उल्लेख किया गया है।

नितिन ने पुलिस को बताया है कि वह न तो कभी तमिलनाडु गया है और न ही किसी बैंक में उसने खाता खोला है। उसके नाम पर बैंक में खाता कैसे और किसके द्वारा खुलवा लिया गया, इसकी जांच की जाए। 

इस संबंध में जिला आयकर अधिकारी देवेंद्र गर्ग ने बताया कि जिले में 44 लोग ऐसे हैं, जिन पर 01 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक का टैक्स बाकी है। इसी आधार पर नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है किसी को अपना पक्ष रखना है तो वह भोपाल में कमिश्नर के समक्ष रख सकता है।

वही गंज थाना प्रभारी ए.बी. मर्सकोले ने बताया कि हमारे पास आवेदन आया है, जिसमें बिना जानकारी के तमिलनाडु में बैंक खाता खोलने की जानकारी दी गई है। विवेचना कर रहे हैं। बैंक से भी जानकारी जुटाएंगे कि आखिर बैंक में किस आधार पर खाता खोला गया है। आयकर विभाग से भी हम जानकारी जुटा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH