ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का सब इंजीनियर सोनू साहू 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का सब इंजीनियर सोनू साहू  20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उज्जैन 28 जुलाई 2023 - लोकायुक्त ने शुक्रवार को खाचरौद में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सब इंजीनियर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सब इंजीनियर ने विधायक निधि से सीमेंट कांक्रीट से किए गए कार्य के 01 लाख 20 हजार रुपये के बिल के एवज में घूस की मांग की थी।

लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि ठेकेदार दिलीप सोनार्थी ग्राम पंचायत नंदवासला तहसील खाचरौद ने शिकायत की थी कि विधायक निधि के तहत किए गए सीमेंट कांक्रीट कार्य के लिए 02 लाख 36 हजार रुपये का बिल बना था। जिसकी पहली किश्त का बिल पास हो चुका था।

दूसरी किश्त के 01 लाख 20 हजार रुपये का बिल पास करवाने के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खाचरौद का सब इंजीनियर साेनू साहू 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। दिलीप ने लोकायुक्त SP अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए आडियो रिकार्ड करवाया था। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी।

शुक्रवार को निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव तथा दीपक शेजवार की टीम ने सब इंजीनियर सोनू साहू को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय खाचरौद में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। घूस के रुपये सोनू साहू ने अपनी पेंट की जेब में रख लिए थे। लोकायुक्त ने उसकी पेंट भी जब्त कर ली। वहीं उसे दूसरी पेंट बुलाकर पहनाई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH