जांजगीर चाम्पा - ट्रक की टक्कर से बाईक सवार की मौत , आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा , 28-07-2023 10:43:03 PM
जांजगीर चाम्पा 28 जुलाई 2023 - बिर्रा के बस स्टैंड के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर तनाव की स्थिती बनी जिसकी वजह से 3 घण्टे तक चक्काजाम किया गया। घटना के बाद मौके पर चाम्पा SDOP पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। मुआवजा मिलने के बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक गुडरुकला निवासी कृष्ण कुमार कश्यप बाइक से बिर्रा आया हुआ था और बस स्टैंड के पास से जा रहा था, तभी ट्रक ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
















