TI को गोली मारने के बाद खुद को चेम्बर में बंद करके बैठा है ASI , 90 राउंड गोलियां होने की दे रहा है धमकी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
TI को गोली मारने के बाद खुद को चेम्बर में बंद करके बैठा है ASI , 90 राउंड गोलियां होने की दे रहा है धमकी
रीवा 27 जुलाई 2023 - TI हीतेंद्र नाथ शर्मा को गोली मारने के बाद आरोपित ASI थाने में बैठकर धमकाता रहा। पुलिस थाना परिसर को चारों तरफ से घेरकर वेट एण्ड वॉच की स्थिति में नजर आई। एक तरफ पुलिस अधिकारी अस्पताल से पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। ASI ने कक्ष के अंदर दो राउण्ड दुबारा से दाग दिए, तो पुलिस कर्मियां का हौसला जवाब दे गया।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक बी.आर. सिंह सीनियर बैच के उपनिरीक्षक में हैं। नशे की लत व विभागीय जांच के कारण उनका समय पर प्रमोशन नही हो सका, जिससे वह डिप्रेशन में चल रहे थे। वर्तमान में सिविल लाइन थाना प्रभारी विभाग में उनके जूनियर होने के बाद भी थाना प्रभारी थे। वह उन्हीं के अधीनस्थ उपनिरीक्षक थे। जूनियर का आदेश उन्हें लगातार नागवार गुजर रहा था।

प्रभारी के कमरे में बंद उपनिरीक्षक बीआर सिंह लगातार सेट के माध्यम से पुलिस महकमे से ADG स्तर के अधिकारियों से बातचीत कराने की बात कर रहा है। हालांकि सिविल लाइन थाना के अंदर पुलिस कर्मी जाने में गुरेज कर रहे हैं। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपित लगातार अपने जानने वालों को फोन कर यह कह रहा था कि मैं 90 राउण्ड लेकर बैठा हूं। देखता हूं कौन आगे आता है। इसी बीच पुलिस जिस तरीके से घेराबंदी करके उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे पुलिस के पास इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए कोई संसाधन नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घायल निरीक्षक के स्वास्थ्य तथा अग्रिम कार्रवाई करने की बात करते नजर आ रहे थे।

पुलिस विभाग के पास इस बात की जानकारी नहीं है कि जिस गन से आरोपित उपनिरीक्षक ने फायर किया है, वह सरकारी पिस्टल 9 MM है कि प्राईवेट लाइसेंसी पिस्टल 0.2 है। हालांकि देर शाम तक आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास करती नजर आई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH