किन्नरों से तांत्रिक अनुष्ठान कराना परिवार को पड़ा भारी , चार किन्नर पूजा के आड़ में कर गए कांड

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
किन्नरों से तांत्रिक अनुष्ठान कराना परिवार को पड़ा भारी , चार किन्नर पूजा के आड़ में कर गए कांड
छिंदवाड़ा 27 जुलाई 2023 - चांद में रहने वाले मनोज चौरसिया के यहां चार किन्नरों ने तांत्रिक पूजा के बहाने 12 लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। TI अभिषेक उपाध्याय के मुताबिक मामला 24 जुलाई का है। नगर में रहने वाले मनोज चौरसिया और उनकी पत्नी अपर्णा चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि चार किन्नरों ने उनके यहां तांत्रिक पूजा करने के बहाने लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।

मनोज चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार दिन पहले वह किन्नर अकेला आया था, तब पत्नी से उसने पूछा कि आप परेशान दिख रहे हो तो उन्होंने बताया कि मेरे पति का स्वास्थ्य खराब रहता है। उसने कहा कि आपके घर में पूजा करना पड़ेगी, इसके लिए मेरे गुरु को लाना पड़ेगा, जो उज्जैन में रहते हैं। इस प्रकार सुबह 11 बजे चार किन्नर आये इनमें से एक वह भी था। उसके साथ आए तीन अन्य किन्नरों में से एक अपने आप को गुरु बता रहा था।

पीड़ित मनोज चौरसिया ने बताया कि किन्नरों ने पूजा के लिए चावल, पानी और अगरबत्ती लाने के लिए कहा तो मैंने सामान लाकर दिया, फिर उन्होंने टीका लगाकर पानी को मुझे और मेरी पत्नी को चरणामृत कहकर पीने के लिए दिया, जिसे हम दोनों ने पी लिया। पानी पीने से हम लोग उनके वशीभूत हो गए और वह जैसा कहते गए हम वैसा करने लगे। उन्होंने सारे जेवर मांग कर चावल के साथ रखकर पोटली बनवाई, फिर पूजा करके वहीं रख दिए और कहने लगे हम आधा घंटे में दूसरे जजमान के यहां से आते हैं।

पुलिस के मुताबिक मनोज चौरसिया ने बताया कि थोड़ी देर बाद किन्नर दोबारा पूजा करने के लिए उनके घर आए और पूजा कराने के बाद दो पोटली वहां पर रख दी। बाद में एक पोटली को 9 दिन तक खोलकर न कहने की बात कह कर चले गए। जब उनके परिवार को शक हुआ तो उन्होंने पोटली खोलकर देखी तो उसमें सिर्फ चावल रखे थे। पीड़ित मनोज चौरसिया ने बताया कि किन्नरों ने लगभग 12 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH