जनपद सदस्य का शर्मनाक करतूत , युवती का अपहरण कर किया रेप , हुआ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 27-07-2023 7:36:00 PM
Anil Tamboli
जनपद सदस्य का शर्मनाक करतूत , युवती का अपहरण कर किया रेप , हुआ गिरफ्तार
रतलाम 27 जुलाई 2023 - सैलाना जनपद पंचायत सदस्य 25 वर्षीय जितेंद्र मईड़ा पर एक दोस्त के साथ मिलकर सरवन थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित जितेंद्र मईड़ा व उसके साथी पर अपहरण , दुष्कर्म करने व धमकाने का मामला दर्ज कर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपित जितेंद्र मईड़ा पुत्र सरदार मईड़ा निवासी ग्राम लुणी का कुछ समय पहले शादी के लिए रिश्ता आया था। उसने रिश्ते के लिए मना कर दिया था। वह 21 जुलाई की रात करीब 12 बजे टायलेट के लिए घर से बाहर आई थी। तभी जितेंद्र मईड़ा वहां आया और धमकाने लगा कि साथ नहीं चलेगी तो जान से मार दूंगा।

उसे डरा-धमकाकर बाइक पर बैठा लिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था, जिसे वह नहीं जानती है। वह बाइक चलाने लगा। इसके बाद जितेंद्र उसे ग्राम लुणी में सुनसान स्थान पर एक झोपड़ी के अंदर ले गया। उसका साथी बाहर खड़ा हो गया था। जितेंद्र ने उससे तीन बार दुष्कर्म किया कर धमकी दी कि घर जाकर घटना किसी को मत बताना नहीं तो जान से खत्म कर देंगा।

दुष्कर्म के बाद जितेंद्र व उसका साथी उसे बाइक पर बैठाकर किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर चले गए। घटना के तीन दिन बाद उसने स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद स्वजन युवती को थाने ले गए तथा रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने जनपद सदस्य जितेंद्र मईड़ा व उसके साथी के खिलाफ भादंवि की धारा 363, 366 , 368 , 376 (2) N , 506 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5L /6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सरवन थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया जितेंद्र को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके साथी का पता लगाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH