दूध वाला बड़े आराम से दूध में मिला रहा था नदी का पानी अचानक आ गए कलेक्टर , फिर हुआ यह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दूध वाला बड़े आराम से दूध में मिला रहा था नदी का पानी अचानक आ गए कलेक्टर , फिर हुआ यह
श्योपुर 26 जुलाई 2023 - श्योपुर में नदी के किनारे एक दूधवाला दूध की टंकियों में नदी का पानी मिला रहा था। तभी श्योपुर कलेक्टर संजय झा मार्निंग वॉक करते हुए वहां से निकले और दूधिया के फोटो खींच ली और वायरल कर दिए। हालांकि फोटो खींचने के बाद कलेक्टर ने दूधिया को मिलावट न करने की समझाइश दी और कहा कि वह शुद्ध दूध ही आपूर्ति करें। इस घटना से श्योपुर के मिलावट खोर व मिलावटी दूध बेचने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

हुआ यूं कि कलेक्टर श्योपुर संजय झा श्योपुर शहर से सटी ढेंगदा बस्ती के पास स्थित मोरडोंगरी नदी किनारे मंगलवार सुबह मार्निंग वाक कर रहे थे। तभी नदी के किनारे एक दूधिया बाइक पर टंगी दूध की टंकियों में नदी का पानी मिला रहा था। कलेक्टर ने फोटो क्लिक कर लिए और इंटरनेट मीडिया हैंडल पर वायरल कर दिए। कलेक्टर ने दूधिया को रोक लिया और उससे दूध में पानी न मिलने की समझाइश दी। हालांकि इसके बाद उन्होंने हिदायद देते हुए उसे छोड़ दिया। इस घटना से मिलावटखोरों में खासा हड़कंप है।

घटना को लेकर कहा जा रहा है कि आखिर दूधिया ने घर पर दूध में पानी क्यों नहीं मिलाया। नदी का पानी ही क्यों मिला रहा था। इसके पीछे दूध का कारोबार करने वाले लोगों का कहना है कि घर में नल, हैंडपंप या कुएं का पानी मिलाने से चेकिंग के दौरान पानी की मिलावट पकड़ में आ जाती है। लेकिन जब बारिश का पानी नदी या नाले में आता है और उसे दूध में मिलाया जाता है तो वह चेकिंग में पकड़ में नहीं आता। साथ ही जांच में दूध में पूरा फेट भी आता है। ऐसे में मिलावट पकड़ी नहीं जाती।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH