विधायक के सामने ग्रामीणों ने रखी ऐसी मांग की विधायक को लौटना पड़ा उल्टे पांव , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधायक के सामने ग्रामीणों ने रखी ऐसी मांग की विधायक को लौटना पड़ा उल्टे पांव , जाने क्या है मामला
शहडोल 25 जुलाई 2023 - जैतपुर विधायक मनीषा सिंह जब विकास पर्व मनाने झींकबिजुरी गई थीं तो यहां गांव के लोगों ने इनकी कार को अंदर जाने से रोक दिया और एक लाल फीता बीच रास्ते में बांध दिया कहा कि यह फीता काटो तब अंदर जाने देंगे।

असल में गांव के लोग इस बात से नाराज थे कि पिछले कई सालों से यह लोग तिराहा से बस्ती की ओर जाने वाले एक किलोमीटर लंबे रास्ते का निर्माण कराने की अर्जी लगा लगाकर थक गए थे, लेकिन इनकी बात अब तक नहीं सुनी गई। जब विकास पर्व मनाने विधायक पहुंचीं तो जनता ने इनको आइना दिखा दिया। इसके बाद यह हुआ कि विधायक अपनी कार से उतरे बिना ही यह बोलकर चलीं गईं कि पंचायत भवन आओ वहां बैठकर बात करते हैं।

इसके बाद ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे और वहां पर इन्होंने विधायक को खूब खरी सुनाई। इन्होंने कहा कि हम पिछले पंद्रह बीस सालों से भाजपा को वोट देते चले आ रहे हैं और विधायक भाजपा का बना रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या को किसी ने नहीं सुना। इन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र का विकास ही नहीं हुआ तो पर्व कैसे मनाएं। इन्होंने कहा कि हम साफ-साफ कह देते हैं कि यदि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इस बार वोट नहीं देंगे।

गांव के लोगों का कहना है कि झींकबिजुरी में बिजली का सब स्टेशन बनाया जाए। होटल से बाजार तक सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की पदस्थापना की जाए और हायरसेकेंडरी स्कूल में विषयवार शिक्षक की पदस्थापना की जाए। विधायक को इन लोगों ने एक लिखित मांग पत्र भी दिया है। गांव वालों ने कहा कि झींक बिजुरी और आसपास के सौ गांव के लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं और आप इस क्षेत्र की समस्याओं की ओर देख तक नहीं रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH