रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ पटवारी तो निगल लिया रिश्वत के साढ़े चार हजार रुपये , डॉक्टरों ने निकाला बाहर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ पटवारी तो निगल लिया रिश्वत के साढ़े चार हजार रुपये , डॉक्टरों ने निकाला बाहर
कटनी 24 जुलाई 2023 - कटनी में लोकायुक्त ने एक पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा तो उसने कार्रवाई से बचने रिश्वत की रकम चबाकर निगल ली। इसके बाद लोकायुक्त ने पुलिस की मदद से आरोपित पटवारी को जिला अस्पताल ले जाकर उसके पेट से वापस नोट निकलवाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पेट से डाक्टरों ने लुगदी बने नोट निकाले जिसे सुरक्षित किया गया है।

कटनी जिले के बिलहरी हल्का में पदस्थ पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित पटवारी ने जमीन के सीमांकन कार्य करने के एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसे लेते हुए लोकायुक्त ने पटवारी को दबोचा है, लेकिन कार्रवाई के दौरान ही पटवारी ने रिश्वत की रकम को मुंह में निगल कर चबाने लगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने रिश्वत की रकम उसके मुंह निकालने के प्रयास किए, लेकिन पटवारी ने अधिकारी की अंगुली को काट दिया।

जानकारी के अनुसार कटनी के बिलहरी में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ गजेंद्र सिंह ने चंदन लोधी से जमीन सीमांकन और रिपोर्ट के बदले में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत 10 जुलाई 2023 कों प्रार्थी द्वारा जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर की गई थी। शिकायत के बाद जिसके बाद अधिकारियों ने शिकायत की जांच करते हुए शिकायत जाच को सही पाया। रिश्वत की रकम लेने के लिए गजेंद्र सिंह ने अपने निजी कार्यालय में चंदन को बुलाया था।

जिसके बाद पूर्ण नियोजित तरीके से लोकायुक्त की टीम ने करवाई की। पटवारी ने 500 के 9 नोटों को निगल कर करवाई से बचने का प्रयास किया। पटवारी को निगले गए नोटों कों निकालने कटनी जिला अस्पताल लाया गया है, जहं पर डाक्टरों की टीम के विशेष उपचार देकर नोटों की गली हुई गड्डी निकाली गई। ऐसा पहली बार हुआ कि सबूत की खातिर पेट में गए पैसे उगलवाने पुलिस रिश्वत खोर को लेकर चिकित्सालय पहुंची है। पूरी करवाई में लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उईके सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH