दर्दनाक हादसा , खेत के तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत , गाँव मे पसरा मातम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दर्दनाक हादसा , खेत के तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत , गाँव मे पसरा मातम
सिवनी 24 जुलाई 2023 -  जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर कुरई थाना अंतर्गत धोबीसर्रा गांव में रविवार शाम घर से कुछ दूर खेत में बने तालाब में नहाने के दौरान चार मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक धोबसर्रा गांव के आस पड़ोस में रहने वाले चारों बच्चे खेलते- खेलते नहाने के लिए शाम करीब 4 बजे एक किसान खेत में बने तालाब पर गए थे। अच्छी वर्षा के कारण तालाब में 10 फीट तक पानी भरा था, जहां गहरे पानी में डूबने से चारों बच्चों की जल समाधि हो गई।

खेत से धान लगाकर लौटे स्वजनों ने घर में बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने बच्चों की खोजबीन शुरू की, जहां शाम करीब 6.30 बजे धोबीसर्रा से दरासी मार्ग पर स्थित तालाब के बाहर बच्चों कपड़े मिले। स्वजनों ने तालाब के पानी में नजर दौड़ाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पानी में डूबने से चारों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी।

कुरई थाना प्रभारी नंदकिशोर धुर्वे ने बताया कि मृतकों में ऋषभ पुत्र प्यारे लाल विश्‍वकर्मा (05) , आरव पुत्र यशवंत तुमराम (06) , रितिक पुत्र सुनील चक्रवर्ती (10) , आयुष पुत्र सोनू विश्‍वकर्मा (08) सभी धोबीसर्रा गांव निवासी शामिल है। मृतकों के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंच गए और दुखी परिवारों को ढांढस बंधाया। ग्राम पंचायत धोबीसर्रा के सचिव चुनेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कुरई SDM रेखा देशमुख , तहसीलदार इमरान मंसूरी , सरपंच टेकचंद भलावी , कुरई पुलिस का बल मौके पर पहुंच गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH