डूबते हुए भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदी बहन , भाई-बहन दोनों की मौत , घर मे पसरा मातम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डूबते हुए भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदी बहन , भाई-बहन दोनों की मौत , घर मे पसरा मातम
उमरिया 23 जुलाई 2023 - तालाब में डूबते अपने मासूम छोटे भाई को बचाने कूदी बड़ी बहन की भी डूबने से मौत हो गई। मामला कोतवाली थाने अंतर्गत आने वाले सेहरा गांव का है। घटना के बारे में बताया गया कि कि रविवार को भाई और बहन अपने माता-पिता के साथ धान का रोपा लगाने गए थे। इसी बीच छोटा भाई सत्यम (6) पिता संतोष सिंह पैर हाथ धोने बगल में मौजूद तबलाहार तालाब चला गया। इस दौरान मासूम का पैर फिसल गया और वो गहरे तालाब में डूबने लगा। इस घटना को बड़ी बहन स्वस्तिक सिंह (11) ने जैसे ही देखा, बिना कुछ सोचे समझे भाई को बचाने तालाब में कूद गई।

तालाब में कूदने के बाद बहन संभल नहीं सकी और वह भी गहरे पानी में डूब गई। इस घटना में भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों मासूमों को बचाने का प्रयास गांव के लोगों ने किया।

कुछ लोग गहरे पानी में उतर भी, लेकिन तब तक दोनों बच्चे तालाब की गहराई में जा चुके थे। जब काफी देर तक भी दोनों बच्चों का पता नहीं चला तो घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

तालाब से दोनों मासूमों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। इस घटना गांव में माहौल गमगीन रहा। घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शवों के पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH