राज्यपाल के बुलेट प्रूफ सरकारी कार की डिस्क टूटी , बाल-बाल बचे राज्यपाल , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24-07-2023 12:18:30 AM
Anil Tamboli
राज्यपाल के बुलेट प्रूफ सरकारी कार की डिस्क टूटी , बाल-बाल बचे राज्यपाल , मचा हड़कंप
उज्जैन 23 जुलाई 2023 - इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप शनिवार रात करीब सवा 12 बजे गंभीर हादसा टल गया। कर्नाटक के राज्यपाल सरकारी बुलेटप्रूफ कार से इंदौर से नागदा जा रहे थे। उसी दौरान पंथपिपलई के समीप कार के टायर में लगी डिस्क टूट गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ से वाहन नियंत्रित कर लिया। राज्यपाल सहित अन्य लोगों को दूसरी कार से नागदा भेजा गया।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत शनिवार रात करीब 11.10 की फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे थे। जहां से वह उज्जैन पुलिस की VIP बुलेटप्रूफ कार से नागदा के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 12.15 बजे कार इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप पहुंची थी। जहां अचानक उनकी कार के टायरों में लगी डिस्क टूट गई और कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने तत्काल उस पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और राज्यपाल गेहलोत सहित कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। हादसे के तुरंत बाद राज्यपाल गेहलोत सहित अन्य को दूसरी कार से नागदा भेजा गया।

हादसे के संबंध में RI रंजीत सिंह ने बताया कि बुलेटप्रूफ कार का वजन सामान्य कारों से तीन से चार गुना अधिक रहता है। शनिवार रात को कार से राज्यपाल नागदा जा रहे थे। पंथपिपलई के समीप गड्ढे के कारण एकाएक टायर में लगी डिस्क टूट गई। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है। राज्यपाल सहित अन्य लोगों को दूसरी कार से नागदा भेजा गया था। टूटी डिस्क को सुधारने के लिए तत्काल भोपाल भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH