मायके से ससुराल जा रही नवब्याहता से गैंगरेप , दो महीने पहले हुई है शादी , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मायके से ससुराल जा रही नवब्याहता से गैंगरेप , दो महीने पहले हुई है शादी , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
शिवपुरी 22 जुलाई 2023 - मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बदरवास थाना इलाके में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, नवविवाहिता अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी। इसी बीच सुनसान रास्ता होने का हवाला देकर आगे तक सुरक्षित छोड़ने के बहाने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि, दो महीने पहले ही महिला की शादी हुई है।

जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय महिला शिवपुरी के बदरवास स्थित अपने मायके से अशोकनगर जिले के डूंगासरा जाने के लिए गुरुवार को निकली थी। यहां पहले उसका पति उसे लेने आने वाला था, लेकिन किसी काम के चलते वो घर तक आने में लेट हो गया। पीड़िता के अनुसार, पति ने बीच में पड़ने वाली अखाई नदी के पास मिलने को कहा, जिसपर महिला अपने घर से निकल कर घुरवार रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने कहा- कहां जा रही हैं, हम छोड़ देते हैं, रास्ता सुनसान है। इस पर महिला अखाई नदी तक जाने के लिए उनके साथ बाइक पर सवार हो गई।

इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक बिजरोनी से दो किलोमीटर आगे स्थित एक खेत में ले गए, जहां उन्होंने सबसे पहले महिला का मोबाइल और 500 रुपए छीन लिये। इसके बाद दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं, इसके बाद वो उन दोनों के दो अन्य सांथी भी पहुंच गए। उन्होंने भी उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वो सभी महिला को खेत में ही छोड़कर अपनी अपनी बाइकों पर सवार होकर चले गए।

कुछ देर मौके पर बैठे रहने के बाद जब महिला दोबारा सड़क पर आकर अखाई नदी की ओर चलने लगी तो सामने से उसका पति भी उसे ढूंढता हुआ अपनी बाइक से आ गया। जब उसने अखाई नदी न पहुंचने का कारण पूछा तब महिला ने उसे सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद पति के साथ बदरवास थाने पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई।

दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने गैंगरेप के चारों आरोपियों में से एक की पहचान बिजरोनी के रहने वाले विक्रम किरार के रूप में की। साथ ही, अन्य तीन को भी पहचान लेने की बात कही। इधर, पुलिस ने शनिवार को गैंगरेप के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि, आरोपियों में हरिओम पुत्र अर्जुन जाटव , विक्रम पुत्र गिर्राज किरार , अरबाज पुत्र बबलू खान और छोटू पुत्र बुंदेल सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस ने आज चारों आरोपियों का जुलूस भी निकाला है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH