हिम्मतवाला विधायक , ग्रामीण के घर मे घुसे मगरमच्छ को विधायक ने रस्सी से बांध कर निकाला बाहर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हिम्मतवाला विधायक , ग्रामीण के घर मे घुसे मगरमच्छ को विधायक ने रस्सी से बांध कर निकाला बाहर
श्योपुर 22 जुलाई 2023 -  जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर गोहेड़ा गांव में एक घर में मगरमच्छ घुस गया, जिससे लोगों में दशहत फैल गई। विधायक बाबू जंडेल ने इस मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ा। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक मगरमच्छ को रस्सियों से बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि गोहेड़ा के एक घर में बुधवार रात करीब 8 बजे सात फीट का मगरमच्छ घुस आया, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। घर में मगरमच्छ घुसने के बाद घर के लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। गांव के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो हाथों लाठियां लेकर आ गए और मगरमच्छ को चारों तरफ से घेर लिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को फोन कर सूचना दी, लेकिन काफी देर तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। जिसके बाद घर में मगरमच्छ घुसने की खबर ग्रामीणों ने विधायक बाबूलाल जंडेल को दी। सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह 4:30 बजे विधायक गांव में पहुंच गए। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने नहीं आई तो क्या। हम किसी के सहारे नहीं जीते। हम अपनी रक्षा करना खुद जानते हैं, इसलिए डरने की बात नहीं है, मैं मगरमच्छ को पकडूंगा।

विधायक का हौंसला देख ग्रामीणों में हिम्मत आ गई। इसके बाद विधायक वह ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। स्थानीय युवकों व विधायक ने पहले मगरमच्छ के मुंह को रस्सी से बांधा। फिर उसकी पूंछ बांधी। इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH