छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , दिवंगत विधायक के घर की रेकी कर रही थी संदिग्ध नकाबपोश महिला , पुलिस कर रही है तलाश

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 22-07-2023 10:18:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , दिवंगत विधायक के घर की रेकी कर रही थी संदिग्ध नकाबपोश महिला , पुलिस कर रही है तलाश
खैरागढ़ 22 जुलाई 2023 - दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के राज फैमिली कालोनी स्थित निवास की रेकी की खबर ने नगर में हड़कंप मचा रखी है। एक संदिग्ध महिला को रैकी करते वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने देखा। उससे पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना थाना के साथ पुलिस अधीक्षक को भी दी है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।

देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके निवास में दूसरी पत्नी विभा सिंह रह रहीं हैं। बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर में एक नकाबपोश महिला वहां दो बार आई। रेकी करने की तरह घर का मुआयना कर रहीं थी। तभी वहां तैनात सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र कुमार राय ने उन्हें टोका। पूछताछ कर पहुंचने का कारण जानने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान विभा सिंह घर के अंदर थीं।

थाना और पुलिस अधीक्षक को सूचित करने दिए गए आवेदन में सुरक्षाकर्मी ने बताया है कि उक्त संदिग्ध महिला को उन्होंने वहां कभी नहीं देखा था। चेहरा ढका होने के कारण वे ठीक से पहचान भी नहीं पाए। पूछताछ के दौरान वह काफी घबराई हुई लग रही थी। वहां आने का कारण बार-बार पूछे जाने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। ऐहतियात के तौर पर वे इसकी सूचना पुलिस को दे रहे हैं।

बता दे कि वर्ष 2021 में विधायक देवव्रत सिंह का आकस्मिक निधन हुआ था। उसके बाद से उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। संपत्तियों पर उनके परिवार के सदस्यों के बीच विवाद कोर्ट में है। यही कारण है उदयपुर वाला पैलेस पुलिस ने सील कर रखा है। देवव्रत की पहली पत्नी पद्मा सिंह से पहले ही तलाक हो चुका था।

थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि संदिग्ध महिला को लेकर सुरक्षाकर्मी ने सूचना आवेदन दिया है। साथ ही उसकी फोटो भी दी गई है। उसके आधार पर हमने नगर में सीसीटीवी कैमरों को चेक भी कराया, लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH