सरपंच का तुगलकी फरमान , गलती करने पर पाँच जूते मारने और 05 सौ का जुर्माना का एलान

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरपंच का तुगलकी फरमान , गलती करने पर पाँच जूते मारने और 05 सौ का जुर्माना का एलान
शहडोल 22 जुलाई 2023 - अजब गजब एमपी में मामले में अजब गजब सुनने और देखने को मिलते है। अब मध्य प्रदेश के शहडोल से अजीब फरमान का मामला सामने आया है। यहां सरपंच-सचिव ने अपने क्षेत्र में मवेशियों को लेकर मुनादी कराई है। 

मुनादी के अनुसार गांव में अगर किसी ने अपने जानवर खुले में छोड़े या फिर किसी के जानवर खुले में घूमते दिखे तो उसे सजा में 5 पनही ( जूते ) मारे जाएंगे वहीं जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अजीब आदेश के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। अब इस तुगलकी फरमान को लेकर SDM ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं इस फरमान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला शहडोल जिले के जयसिंह नगर जनपद के ग्राम पंचायत नगनौड़ी का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां के सरपंच और सचिव ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है। उन्होंने ढोल-बजवाकर मुनादी कराई है कि यदि गांव के लोगों के मवेशी खुले में घूमते मिले तो 5 जूते मारे जाएंगे वहीं 5 सौ का जुर्माना किया जाएगा। सरपंच-सचिव के इस फरमान की बाकायदा मुनादी पिटवाई गई। 

मुनादी का वीडियो वायरल होने के बाद गांव के सभी लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।  जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मामले में आपत्ति जताते हुए जयसिंह नगर के SDM को वाट्सएप और फोन के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। लोगों का कहना है सरपंच और सचिव पर कार्रवाई की जाना चाहिए। 

मामले में SDM भागीरथी लहरे ने बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें फोन के जरिए जानकारी तो दी है लेकिन मुनादी का कोई वीडियो नहीं दिया है। यदि ये यहां आकर शिकायत करते हैं तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH