श्रीराम केयर अस्पताल में युवती से गैंगरेप , दो वार्ड ब्वॉय पर लगा गैंग रेप का आरोप
छत्तीसगढ़ , 24-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
बिलासपुर 24 मई - बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती युवती के साथ गैंग रेप की वारदात का मामला सामने आया है । रेप का आरोप दो वार्ड ब्वॉय पर लगा है। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुंच गई है और पिछले पांच घंटे से लगातार निजी अस्पताल में पूरे मामले की जांच कर रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने एक पन्ने में लिखकर बताया है कि उसके साथ 21 और 22 मई की रात को दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। फिलहाल युवती ऑक्सीजन पर है। पिता का आरोप है कि उसकी बच्ची को होश में आते ही इंजेक्शन देकर बेहोश किया जा रहा है ताकि मामले को छिपाया जा सके।
बिलासपुर के नामचीन निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती युवती के साथ बलात्कार की घटना को को लेकर पीड़िता के पिता ने बताया कि अस्पताल के दो वार्ड ब्वॉय ने बेटी के साथ 21 और 22 मई की रात बारी-बारी से रेप किया है। इसके बाद बच्ची सदमे में है उसने नोट लिख का वारदात की जानकारी दी है।
युवती के पिता की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस लगातार अस्पताल में मौजूद रहकर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके। फिलहाल पीड़िता को ऑक्सीजन पर रखा गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार