जिंदा पत्नी को मिल रहा था विधवा पेंसन , जानकारी होने पर पति ने मचाया तांडव

मध्य प्रदेश , 21-07-2023 5:52:07 PM
Anil Tamboli
जिंदा पत्नी को मिल रहा था विधवा पेंसन , जानकारी होने पर पति ने मचाया तांडव
रायसेन 21 जुलाई 2023 -  रायसेन के वार्ड एक में रहने वाले एक व्यक्ति ने नगर पालिका की राजस्व शाखा में जमकर हंगामा किया। उसने नपा के कम्प्यूटर तोड़ दिए, टेबल का कांच फोड़ दिया। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। आरोपित पत्नी को लाड़ली बहना योजना का लाभ ना मिल पाने से नाराज था। उसने नगर पालिका कर्मचारियों से जब इसका कारण पूछा, तो पता चला कि उसकी पत्नी को विधवा पेंशन मिल रही है।

जानकारी के अनुसार रायसेन के वार्ड एक में रहने वाले खूबचंद शाक्य की पत्नी भागवती को पिछले दो माह से लाड़ली बहना की राशि नहीं मिल रही है। खूबचंद ने नगर पालिका के कई चक्कर काटे। इस महीने भी खाते में लाड़ली बहना की राशि नहीं आई, तो वह नगर पालिका पहुंच गया। उसने यहां समग्र आइडी में पत्नी की KYC संबंधित जानकारी ली। कर्मचारियों को बताया कि उसकी पत्नी को एक हजार रुपये नहीं मिल रहे हैं।

कर्मचारियों ने समग्र पोर्टल पर जांच की और बताया कि पत्नी को विधवा पेंशन मिल रही है। इस बात से खूबचंद गुस्से में आ गया। उसने कहा कि वह जब जिंदा है, तो उसकी पत्नी को विधवा पेंशन कैसे मिल सकती है। ये नगर पालिका की गलती है, इससे वह और उसकी पत्नी परेशान हो रहे हैं। खूबचंद की सुनवाई नहीं हुई तो गुरुवार को वह फिर नपा पहुंचा और तोड़फोड़ कर दी। हंगामा देख नपाअध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खूबचंद को समझाइश देते हुए उसे कार्यालय से बाहर किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH