चाम्पा शहर की बहू बनी देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला , जीता मिसेज इंडिया 2023 का खिताब

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चाम्पा शहर की बहू बनी देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला , जीता मिसेज इंडिया 2023 का खिताब
जांजगीर चाम्पा 20 जुलाई 2023 - चाम्पा की बहू व इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी (29) ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर के साथ ही जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है। वह अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में हुए इस कान्टेस्ट में देशभर से गए 75 प्रतिभागियों को उन्होंने पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का क्राउन अपने सिर पर सजाया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले व प्रदेश में खुशी का माहौल है।

चांपा निवासी राजेश तिवारी व अनिता तिवारी की पुत्रवधु चेतना जोशी तिवारी पति निलेश तिवारी (विक्की) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की थी। मूलत: इंदौर में पली-बढ़ी और चांपा में निलेश तिवारी से ब्याही गईं चेतना अपनी मेहनत, धैर्य और लगन के चलते इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। चेतना की इस उपलब्धि पर स्वजन समेत लोगों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। चेतना के ससुर कांट्रेक्टर राजेश तिवारी ने बताया कि दो साल पूर्व निलेश और चेतना का विवाह हुआ था।

चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं।

राजेश तिवारी ने बताया कि जैसे ही यह उपलब्धि हासिल हुई, वाट्सएप पर उनके बेटे ने कार्यक्रम का लिंक शेयर किया। इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। 23 जुलाई को उनकी बहू और बेटे कोलंबो से इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद ही तय होगा कि वे चाम्पा कब आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बहू अब मिसेस यूनिवर्स स्पर्धा के लिए भी तैयारी करेंगी। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH