जांजगीर चाम्पा - CBI अधिकारी बन कर सरपंच से रुपये की मांग , UP से आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 20-07-2023 8:37:42 PM
जांजगीर चाम्पा 20 जुलाई 2023 - नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत केरा के सरपंच लोकेश शुक्ला को फर्जी CBI ऑफिसर बनकर धमकी देने एवं रुपए की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भूपेंद्र यादव को यूपी के झांसी से गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, केरा गांव के सरपंच लोकेश शुक्ला को 2 जुलाई को मोबाइल नंबर पर राकेश कुमार गुप्ता सचिवालय मंत्रालय रायपुर के नाम से फोन आया और कहा कि वह CBI ऑफिसर है। 10 से 20 लोगों ने सरपंच के खिलाफ CM के अभिव्यक्ति टोल फ्री नंबर पर शिकायत किया है। इस पर टीम आकर जांच करेगी और इस पर उसने रुपये की मांग कर धमकी दी।
लोकेश शुक्ला की रिपोर्ट पर नवागढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 384, 419, 506 के तहत FIR दर्ज किया गया था। पुलिस ने यूपी के झांसी से फर्जी CBI अफसर धमकाने वाले को आरोपी भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
















