जांजगीर चाम्पा - रिटायर्ड SECL कर्मचारी के घर लाखो की डकैती , बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - रिटायर्ड SECL कर्मचारी के घर लाखो की डकैती , बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा 19 जुलाई 2023 - नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 04 में रिटायर्ड SECL कर्मचारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम देते हुए आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी रकम सहित 01 लाख रूपये का सामान पार कर दिया। 

आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। खिड़की में लगे कूलर में बेहोशी की दवा डालकर स्प्रे किया जिससे घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। सुबह जब सोकर उठे तो उन्हें इसका पता चला। सूचना पर नैला पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना कर रही है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 04 में रिटायर्ड SECL कर्मचारी रामप्रसाद साहू के घर मंगलवार की रात एक से दो बजे के बीच धावा बोल दिया। वारदात को अंजाम देने के पहले चोरों ने घर की खिड़की में लगे कूलर में बेहोशी की दवा डालकर स्प्रे किया जिससे घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। इसके बाद चोर अंदर घुसे और कमरे की तलाशी ली।

वहां कुछ नहीं मिला तो फिर पूजा कमरे में गए। वहां आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी रकम सहित एक लाख रूपये का सामान पार कर दिया। घर के सदस्यों ने इसकी सूचना नैला पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नैला चौकी प्रभारी जी.एल.चंद्राकर और अन्य पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू की। 

चौकी प्रभारी चंद्राकर का कहना है कि कूलर में बेहोशी की स्प्रे वाली जैसी कोई बात नहीं है। मौके पर कुछ नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH